पीलीभीत, मई 20 -- पूरनपुर। स्टेशन रोड पर बाइक टकराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दो युवकों ने एक बाइक सवार की पिटाई लगा दी, जिससे वह घायल हो गया। मामले को पुराने विवाद से जोड़कर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने मारपीट करने वाले दो युवकों को हिरासत में लिया है। सोमवार देर शाम स्टेशन रोड पर कस्बे के रहने वाले युवक की बाइक दो युवकों की बाइक से टकरा गई। इसको लेकर विवाद होने लगा। उसके बाद मारपीट शुरु हो गई। सड़क पर लात घूंसे चलने से अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे कस्बे के युवक के परिजनों ने दोनों बाइक सवार युवकों को पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- बाइक-बोलेरो भिड़ंत के बाद मारपीट, दो घायल जानकारी लगते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मारपीट करने वाले दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पिटाई से घायल युवक ने दुकान को लेकर ...