लखीमपुरखीरी, मार्च 24 -- लखीमपुर से मितौली मार्ग पर नीमगांव थाना क्षेत्र के अछनिया गांव में कस्बा बेहजम निवासी पंकज अपनी पत्नी कोमल और बेटी मान्नया के साथ बाइक से जा रहे थे। अछनिया गांव के पास उनकी टक्कर अज्ञात बाइक सवार से हो गई। इसमें दोनों बाइक सवारों को हल्की चोटे आयी है। इसके बाद दोनों लोगो मे मामूली कहासुनी हो गई। इसके बाद मारपीट होने लगी। पड़ोस के दुकानदारों ने दोनों पक्षों को शांत कराकर दिया। इसमें एक पक्ष विशेष समुदाय का बताया गया। सूचना मिलते ही मितौली सीओ यादवेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे। सीओ मितौली यादवेंद्र यादव ने बताया कि पंकज की तहरीर ने तहरीर में स्थानीय लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। जिसकी तहरीर पर अज्ञात लोगों पर मेडिकल के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...