अमरोहा, अप्रैल 11 -- हसनपुर, संवाददाता। सड़क दुर्घटना के बाद पीड़ित से मारपीट के मामले में अदालत के आदेश पर करीब पांच माह बाद एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।थाना सैद नगली क्षेत्र के गांव सकतपुर-करनपुर निवासी सुरेश कुमार उर्फ कृष्ण कुमार पुत्र गोपीराम का कहना है कि 26 नवंबर 2025 को वह अमरोहा से बाइक द्वारा अपने घर आ रहा था। दिन में करीब 1:30 बजे सैदनगली क्षेत्र के देहरा के आगे मध्य गंगानगर से पहले पहुंचा कि सामने से गलत दिशा में बाइक चलाकर ला रहे बेगपुर मुंडा निवासी राशन डीलर के नाबालिग भांजे ने टक्कर मार दी। बाइक क्षतिग्रस्त होने के संग सुरेश को चोट भी लगी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने मामा को फोन पर घटना की जानकारी दी। राशन डीलर मामा ने दो लोगों को मौके पर भेजा, ज...