भागलपुर, मार्च 1 -- बाईपास थाना क्षेत्र के भागलपुर-दुमका मुख्य सड़क मार्ग पर डीवीसी कार्यालय के समीप शनिवार की शाम साढ़े पांच बजे के बाद बाइक झपटमार ने सड़क पर चलने के दौरान एक लड़की के हाथ से मोबाइल लूट लिया और भाग गए। लड़की अलीगंज की रहने वाली बताई जा रही है। लड़की अपनी एक अन्य साथी के साथ सड़क पर जा रही थी। तभी अचानक झपटमार बाइक सवार ने मोबाइल लूट लिया। पीड़ित लड़की बाईपास थाना शिकायत करने पहुंची। उसने बताया कि बाइक पर दो लोग सवार थे। बाईपास थानाध्यक्ष सुमन कुमार राय ने कहा कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...