बलिया, जनवरी 4 -- बैरिया। क्षेत्र के सुदिष्ट बाबा परिसर में 11 जनवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन की तैयारी जोर शोर से चल रही हैं। रविवार को उक्त कार्यक्रम के अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्र की अध्यक्षता में सुदिष्ट बाबा के परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर तैयारी शुरू की गई। इस क्रम में बाइक जुलूस निकाली गई जो कोटवां, रानीगंज बाजार, भरत छपरा, करमानपुर, तालिमपुर, झंडा भारती के मठिया, बैजनाथ छपरा होते हुए गोंहिया छपरा खाकी बाबा के मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हो गया। इस जुलूस के माध्यम से हिन्दू एकता पर जोर दिया गया तथा 11 जनवरी को होने वाले हिन्दू सम्मेलन में लोंगो से पहुंचने की अपील की गई। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, विजय बहादुर सिंह, अरविंद सेंगर, दिव्यन्त सिंह, रोशन गुप्त, ददन गोंड आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.