गिरडीह, फरवरी 20 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह नगर निगम के भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी शैलेन्द्र कुमार चौधरी के पक्ष में विशाल बाइक रैली का आयोजन शुक्रवार को किया गया। भाजपा ने बाइक रैली के बहाने समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में शक्ति प्रदर्शन किया। बाइक रैली पचम्बा के गोशाला मैदान, कल्याणडीह से प्रारंभ होकर अजीडीह मैदान तक निकाली गई। इस बीच सैकड़ों की संख्या में समर्थक भगवा गमछा ओढ़े बाइक पर सवार होकर शामिल थे। वहीं प्रत्याशी डॉ शैलेंद्र चौधरी खुली कार पर हाथ जोड़े लोगों से अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे थे। जुलूस में भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव दूबे, शालिनी बैसाखियार, सुनील पासवान, खिरोधर सहित कई भाजपाई थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.