मेरठ, जून 21 -- शनिवार को एक होटल पर विवाहिता को लेकर आये युवक की बाइक को महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने जला दिया था। वहीं युवक के साथ भी मारपीट की थी। परंतु जिस बाइक को जलाया गया उसे उक्त युवक अपने दोस्त से मांग कर लाया था। जिसमें बाइक मालिक प्रदीप ने उक्त महिला के पति पर मुकदमा पंजीकृत कराते हुए बताया कि बाइक उसकी थी तथा आशु उसकी बाइक मांगकर लाया था। जिससे उसका काफी नुकसान हुआ है। जबकि उसे यह भी पता नहीं था कि वह किसी महिला को उसकी बाइक पर ले गया है। थानाध्यक्ष लाला राम शर्मा ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...