सीतामढ़ी, अप्रैल 18 -- सोनबरसा। थाना क्षेत्र के इंदरवा गांव के समीप शुक्रवार दोपहर भारत-नेपाल सीमा पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब नेपाली पुलिस द्वारा भारतीय नागरिकों की बाइक रोककर चाबी छीन ली गई। घटना के विरोध में गुस्साए ग्रामीणों ने करीब दो दर्जन नेपाली नंबर की बाइक को रोक लिया, जिससे सीमा पर भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार इंदरवा गांव के जितेन्द्र यादव, मनोज पासवान, नवल राय और संजय राय अपनी-अपनी बाइक से खेती के काम से नेपाल के सखुआवा क्षेत्र जा रहे थे। इसी दौरान नेपाल पुलिस ने उन्हें रोककर पास की मांग की और बाइक की चाबी जब्त कर ली। यह भी पढ़ें- नेपाल ने सीमावर्ती कस्बों में भारतीय वाहनों पर सख्त बढ़ाई साथ ही बाइक को जिला मुख्यालय ले जाने की बात कही और चेतावनी दी कि बिना भंसार (कस्टम) प्रक्रिया के भारतीय नंबर की गाड़ी नेपाल में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.