बक्सर, अप्रैल 5 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बाइक छोड़ने की पैरवी करने थाना पहुंचे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब जेल भी भेजेगी। दरअसल, उसके खिलाफ पहले से शराब से संबंधित मुकदमा दर्ज था। मुफस्सिल थानाध्यक्ष शंभू भगत ने बताया कि चुन्नी निवासी दिव्यांशु राय के खिलाफ शराब से संबंधित मुकदमा दर्ज था। रविवार को वह एक बाइक को छोड़ने की पैरवी करने के लिए सीधे थाना पहुंच गया। हालांकि थानाध्यक्ष ने उसे पहचान लिया और सीधे हाजत में बंद कर दिया। इसके बाद उसके होश फाख्ता हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि उसे जेल भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.