फतेहपुर, मार्च 2 -- खागा। नगर के रामनगर मोहल्ले में एक बाइक से दूसरी बाइक छू जाने पर बाइक सवार की बुरी तरह पिटाई कर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में शुकरुपुर मजरे कटोघन निवासी कमलेश कुमार पुत्र मन्ना लाल ने आरोप लगाया है कि वह अपनी मोटर साइकिल से अपने घर जा रहा था। रास्ते में रामनगर गली में अमित सिंह पुत्र रज्जन सिंह निवासी चौडाखेर भी अपनी बाइक से बगल वाली गली से गुजर रहा था। इस दौरान अमित की बाइक कमलेश की मोटर साइकिल से टच हो गई। आरोप है कि इससे नाराज होकर अमित, कमलेश को गाली देने लगा। पीड़ित के मना करने पर अमित अपने भाई अभिषेक व एक अन्य अज्ञात साथी को बुला लाया। कमलेश ने तहरीर में आरोप लगाया कि अमित और अन्य दोनों लोगों ने मिलकर उसे मारा और सिर पर राड से वार भी किया। जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं...