दुमका, अगस्त 10 -- हथियार का भय दिखा फाइनेंस कर्मी के साथ मारपीट कर उसकी बाइक छीनकर भाग रहे एक अपराधी को भीड़ ने रविवार की देर रात पीट-पीटकर हत्या कर दिया। जबकि एक और अपराधी को लोगों ने पीट-पीट कर अधमरा कर दिया है। वहीं भीड़ से बचते हुए एक अन्य अपराधी मौके से भागने में सफल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सरैयाहाट पुलिस मृतक अपराधी के शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका फूलो झानो मेडिकल अस्पताल भेज दिया है। वहीं घायल अपराधी का इलाज फूलो झानो के ही कैदी वार्ड में चल रहा है। पुलिस ने फाइनेंस कर्मी से छीने गए बाइक को घटना स्थल से बरामद कर लिया है। वहीं मौके पर अपराधी के पास से पुलिस ने एक पिस्तौल व अपराधी के एक बाइक को भी जब्त किया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है。 यह भी पढ़ें- Dumka News: फाइनांस कर्मी से मारपीट कर बाइक लूटी, ...