प्रयागराज, जनवरी 3 -- कौशाम्बी के कोखराज निवासी सूफियान अहमद की बाइक सिविल लाइंस क्षेत्र में चोरी हो गई। उसकी तहरीर के मुताबिक, वह सिविल लाइंस स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करता है। वहीं से उसकी बाइक चोरी हो गई। वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। सूफियान के मुताबिक, बाइक उसके दोस्त के नाम है। बाइक चोरी होने के चौथे दिन चालान कटने का संदेश मोबाइल आया था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...