बाइक चोर रंगे हाथों हुआ गिरफ्तार, गया जेल
सिमडेगा, मई 19 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पाकरटांड़ थाना की पुलिस ने भेलवाडीह से बाइक चोरी कर भागते हुए एक चोर को क्रूशकेला से गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। एसडीपीओ बैजु उरांव ने प्रेसवार्ता में बताया कि भेलवाडीह निवासी रोहित साव अपनी बाइक अपने पड़ोसी अनिल साहू के बरामदे में खड़ी किए थे। इसी दौरान एक चोर उनकी बाइक चोरी कर भागने लगा। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचित किया कि चोर बाइक लेकर क्रूशकेला की तरफ भाग रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोर को क्रूशकेला के पास से खदेड़ कर पकड़ लिया। चोर की पहचान बिहार निवासी सद्दाम अंसारी के रूप में हुई। यह पूर्व में भी चोरी कर चुका था। मौके पर कई पुलिस कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.