मोतिहारी, जुलाई 1 -- मोतिहारी। मोतिहारी पुलिस वाहन चोर गिरोह के सरगना सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पांच बाइकें सहित अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना ख़लीफ़ा मुखिया को भी दबोचा है। इसकी जानकारी सदर-2 डीएसपी जितेश पाण्डेय ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के पास से चोरी की बाइक के अलावा एक मास्टर की, बाइक के पार्ट्स व बाइक खोलने वाली रिंच, पिलास व अन्य सामान बरामद किए गए है। गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ चल रही है। पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर गिरोह में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। इन बदमाशों की हुई है गिरफ्तारी

गिरफ्तार बदमाशों की जानकारी सदर-2 डीएसपी जितेश पाण्डेय ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसुआहां गांव निवासी श्यामबाबू कुमार, सुखल मुखि...