मोतिहारी, मार्च 9 -- मधुबन। मधुबन पुलिस ने बरामद 14 चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार अंतरजिला बाइक चोर गिरोह के 5 सदस्यों को रविवार को जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया कि जेल भेजे गए चोर धोबौलिया के रोहित कुमार, साहेब कुमार, शिवहर जिला के उकनी के दीपक कुमार, विशुनपुर देवाजीत के दीपक कुमार, पहाड़पुर थाना के कररिया के सत्येन्द्र महतो व मेहसी केे नीरज कुमार हैं। छापेमारी के दौरान अलग-अलग जगहों से चोरी 14 बाइक बरामद की गयी। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...