जमशेदपुर, मार्च 22 -- जमशेदपुर संवाददाता। गोलमुरी में पुलिस ने बाइक चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, 14 मार्च को एबीएम कॉलेज के पास से बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेह के दायरे में आए। आरोपी राजा सरदार उर्फ प्रकाश सरदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की।पूछताछ में उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बाइक चोरी की बात स्वीकार की। इसके बाद दो अन्य आरोपियों सोनू नायक उर्फ कटारी और अतुल मुंडा को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की कुल पांच मोटरसाइकिल बरामद की हैं, जिनमें चार हीरो स्पलेंडर बिना नंबर प्लेट और एक लाल रंग की पल्सर 180 शामिल हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मुख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.