उरई, जून 4 -- जालौन। संवाददाता कोतवाली पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश कर तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की तीन बाइक, एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। सरगना अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।कोतवाल हरिशंकर चंद को बुधवार रात सूचना मिली कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के धनौरा-धंतौली पुल के पास संदिग्ध चोरी की बाइक बेचने जा रहे हैं। रात करीब 12:30 बजे चौकी प्रभारी मनीष कुमार तिवारी की टीम ने घेराबंदी कर चुर्खी निवासी इमाम मंसूरी, जितेंद्र पाल व रामतोष पांचाल को पकड़ा। कागजात न दिखाने पर तलाशी में चोरी की बाइक व असलहा मिला। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह जालौन, उरई व झांसी से बाइक चोरी कर नंबर प्लेट बदलकर बेचता था। बरामद एचएफ डीलक्स 5 मई को गंगाधाम गेस्ट हाउस जालौन, दूसरी उरई के सोम गार्डन व तीसरी झांसी के विवाह ...