बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की तीन बाइकों के साथ तीन पकड़े गए
महाराजगंज, जून 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पनियरा पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के लोग अलग-अलग जगहों से बाइकों की चोरी कर उसे ठिकाने पर लगा देते थे। पुलिस ने बाकी बंधा नहर तिराहे के पास जांच के दौरान पनियरा व श्यामदेउदवा थाना क्षेत्र से चुराई गई तीन बाइकों के साथ तीन वाहन चोरों को दबोच लिया है। बाइक चोरी के इन मामले में संबंधित थानों में केस दर्ज है।
विशेष जांच अभियान एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर पुलिस इस समय विशेष जांच अभियान चला रही है। इसी जांच अभियान के क्रम में पनियरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थानाध्यक्ष पनियरा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बाइक चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण के लिए की जा रही सघन कार्रवाई के दौरान चोरी के मुकदमों में वांछित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। आरोपितों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.