औरैया, मई 9 -- अजीतमल, संवाददाता। अजीतमल पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की कई बाइकें, कटे हुए कलपुर्जे और पार्ट्स बेचकर अर्जित नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी की बाइकें सुनसान स्थानों पर ले जाकर उनके पार्ट्स अलग-अलग बेच देते थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अजीतमल पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुरादगंज-हसुलिया रोड पर काली माता मंदिर के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने हाल में हुई बाइक चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की। यह भी पढ़ें- बाइक-स्कूटी चोरी गिरोह के चारों आरोपी जेल भेजे गए पकड़े गए आरोपितों में अकबरपुर निवासी शाहबुद्दीन उर्फ बुब्बा और बाबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.