हाजीपुर, फरवरी 15 -- राघोपुर,संवाद सूत्र। जुड़ावनपुर थाने की पुलिस ने शनिवार को जुड़ावनपुर बरारी पंचायत के अमक राय के भट्ठा के निकट चोरी की बाइक के साथ एक चोर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में हाजीपुर जेल भेज दिया। जुड़ावनपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ओझा ने बताया कि बाइक चेकिंग के दौरान अमक राय के भट्ठा के निकट से चोरी के मोटरसाइकिल के साथ जुड़ावनपुर बरारी पंचायत निवासी मनीष राय पिता स्व.पांचू राय को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि यह बाइक 2024 में परसा बाजार थाना क्षेत्र पटना जिला से चोरी हो गया था। बाइक चोरी हो जाने पर बाइक के मालिक ने परसा थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.