अमरोहा, मार्च 6 -- अमरोहा। बाइक चोरी कर रहे युवक को लोगों ने रंगेहाथ दबोच पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान किया है। जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला दानिशमंदान निवासी सुमित कुशवाहा की बाइक घर के बाहर खड़ी थी। आरोप है कि गुरुवार रात करीब पौने नौ बजे एक युवक उनकी बाइक चोरी कर ले जा रहा था। उसी दौरान मोहल्ले के वाशु ने उसे देख लिया और शोर मचा दिया। आसपास के लोगों ने मौके पर ही युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सलीम निवासी इस्लाम नगर अमरोहा बताया। बाद में लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में सलीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.