हाजीपुर, अप्रैल 30 -- लालगंज। सं.सू. लालगंज थाना क्षेत्र स्थित लगड़ीपाकड़ सब्जी मंडी में गुरुवार को बाइक चोरी करते एक शातिर चोर को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पिछले कई दिनों से मंडी परिसर में लगातार बाइक चोरी की घटनाएं हो रही थीं, जिससे सब्जी विक्रेताओं और ग्राहकों में भय और आक्रोश का माहौल था। चोरी की बढ़ती वारदातों को देखते हुए मंडी के दुकानदार और ग्राहक पहले से ही सतर्क थे और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे।

चोरी की घटना गुरुवार को एक युवक अपने साथी के साथ मंडी पहुंचा और एक बाइक का लॉक तोड़ने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान मंडी मालिक की नजर उस पर पड़ गई। उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया। इस दौरान मंडी में अफरा-तफरी मच गई और भारी स...