हाजीपुर, मई 14 -- थाना क्षेत्र के असतपुर मैभरा गांव से बाइक ले जा रहे एक चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस मामले में गांव के ही कामेश्वर कुमार द्वारा दर्ज कराये गए प्राथमिकी में बताया गया है कि वह अपने बथान पर अपाची बाइक लगाकर सोने चला गया था। इतने ही में थोड़ी देर बाद सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाइक चुराकर ठेलते हुए रामदासपुर गांव की तरफ ले जा रहा है। ग्रामीणों के साथ पीछा कर उसे रामदासपुर गांव के समीप पकड़ लिया गया। पकड़े गए चोर की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के कुढ़नी गांव निवासी अजय सहनी के रूप में की गई है। यह भी पढ़ें- बाइक चोर की पिटाई कर ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले हालांकि इस दौरान उसकी लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की, फिर बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छा...