बाइक चोरों का आतंक, दो दिनों में दो बाइकों की चोरी
बक्सर, मई 12 -- पेज तीन के लिए ----- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में बाइक चोरों का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है। महज दो दिनों में दो बाइकें चुरा ली गई। दोनों ही मामलों में बाइक मालिकों की तरफ से टाउन थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। सोनवर्षा थाना की टीकपोखर गांव निवासी प्रदीप ठाकुर के मुताबिक बीते सोमवार को वे मुंडन के लिए रामरेखा घाट आए थे। बाइक पानी टंकी के ऑफिस के बगल में खड़ी कर खुद घाट की तरफ चले गए। करीब पंद्रह मिनट बाद लौटे तो देखा कि बाइक अपनी जगह से गायब है। काफी प्रयास के बावजूद बाइक का कुछ पता नहीं चल पाया। इधर, राजपुर थाना के खीरी गांव निवासी कमलेश तिवारी मंगलवार की सुबह जिला कचहरी गए थे। बाइक न्यायालय के गेट के बाहर खड़ी कर खुद अंदर चले गए। करीब आधा घंटा बाद लौटे तब तक बाइक गायब हो चुकी थी। बता दें रामरेखा घाट और कचहरी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.