किशनगंज, मार्च 21 -- किशनगंज। किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के बेलवा हाट स्थित एक घर से पल्सर बाइक की चोरी हो गई। बाइक मालिक राजाराम सोनार ने बाइक चोरी की प्राथमिकी गुरुवार को सदर थाना में दर्ज करवाई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार दस दिन पहले वे किसी कार्य से घर से बाहर गए थे। बाइक को घर के बरामदे में खड़ी की गई थी। दस दिन बाद जब घर वापस लौट तो उक्त बाइक गायब थी। इधर बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद पुलिस आसपास में लगा सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...