धनबाद, मई 30 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। सरायढेला थाना क्षेत्र में हुई बाइक चोरी की घटनाओं में पुलिस ने हाउसिंग कॉलोनी गायत्री मंदिर रोड एलआईजी-13 निवासी वरुणेश कुमार नामक लड़के को दबोचा है। वरुणेश ने अपने साथी के रूप में अनिमेश कुमार का नाम बताया है। चर्चा है कि पुलिस ने अनिमेश को भी दबोच लिया है। दोनों के खिलाफ गोविंदपुर केजी आश्रम जेलगोड़ा निवासी अनोज कुमार की बाइक चोरी में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शुक्रवार की रात वरुणेश और अनिमेश साथ-साथ अनोज की सरायढेला राधा कृष्ण पूजा भंडार पहुंचे थे। अनिमेश ने अनोज से कोल्ड ड्रिंक्स मांगी। इधर, वरुणेश ने चॉकलेट खरीदने के बहाने अनोज को उलझाया, इसी बीच अनिमेश उनकी बाइक लेकर भाग गया। यह भी पढ़ें- ओड़िसा के छह अपराधी गिरफ्तार, बाइक समेत कई सामान बरामद इसके बार अनोज ने वरुणेश को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर...