अमरोहा, अप्रैल 6 -- अमरोहा, संवाददाता। बाइक चोरी के मुकदमे में अदालत ने दोषी को चार साल जेल की सजा सुनाई तथा एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया। एडीजे तृतीय की कोर्ट में विचाराधीन यह मामला 26 जून 2023 का है। सैदनगली पुलिस उझारी बस स्टैंड हसनपुर-संभल रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक बाइक से आता हुआ दिखा, पुलिसकर्मियों ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो वह इधर-उधर भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक निवासी फूलपुर बीजलपुर कोतवाली हसनपुर बताया। जांच के दौरान बाइक की नंबर प्लेट संदिग्ध मिली। ई-चालान ऐप से चेसिस नंबर जांचने पर बाइक का असली नंबर अलग था। सख्ती से पूछताछ करने पर दीपक ने बाइक चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। बताया कि वह अपने साथी किशनलाल और बब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.