बाइक चोरी में तीन सगे भाइयों समेत पांच आरोपियों को भेजा जेल
रांची, जून 6 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। शहर के अलग-अलग इलाकों से पांच बाइक और मोबाइल चोरी करने वाले संगठित गैंग का बरियातू थाना पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने तीन सगे भाइयों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 5 बाइक व इतने ही फोन जब्त किए हैं। थानेदार प्रकाश रजक ने बताया कि शुक्रवार को जांच के दौरान बरियातू हाउसिंग कॉलोनी के पास से चोरी की बाइक के साथ तीन भाइयों गेतलातू के रोहित सिंह, बुचन सिंह व अंकित सिंह को गिरफ्तार किया गया। तीनों की निशानदेही पर भरमटोली से सूरज महतो व आदर्श नगर के समीर मुंडा को गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- वाहन चोर गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार, एक हो गया फरार इनके पास से चोरी की 4 बाइक बरामद की गई। केस दर्ज होने के बाद सभी को शनिवार को होटवार जेल भेज दिया गया।उधर, बरियातू थाना की गश्ती टीम ने रिम्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.