बगहा, फरवरी 11 -- बेतिया। अज्ञात चोरों ने जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बहुअरवा वार्ड नौ निवासी मदन सहनी की बाइक चोरी कर ली है। मदन सहनी अपनी बाइक से चिमनी पर ईंट खरीदने निकले थे। बाइक को ईंट कारोबारी राजेश गुप्ता के घर के सामने में खड़ी कर चिमनी पर चले गए। लौट कर आए तो उनकी बाइक गायब थी। मामले में मदन सहनी ने जगदीशपुर थाना में एफआईआर दर्ज करायी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.