हाथरस, अप्रैल 30 -- हाथरस। जिला अस्पताल से बाइक चोरी करने वाले अभियुक्त को जिला जज कोर्ट ने गुरुवार को सजा सुनाई है। अभियुक्त को कोर्ट ने एक साल चार माह की सजा सुनाई है। साथ ही पांच हजार रुपये का अर्थदण्ड लगाया है। एडीजीसी मुकेश कुमार के मुताबिक ब्रजेश कुमार निवासी कृष्णा वाटिका ने कोतवाली हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज कराया कि वह चार सितम्बर 2022 को अपने चाचा की बाइक लेकर जिला अस्पताल दिखाने के लिए आया था। तभी उसकी बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। बाद में पुलिस ने बाइक को बरामद कर लिया। जिला जज कोर्ट ने कपिल पुत्र अखिलेश निवासी नगला मिया सासनी को एक साल चार माह की सजा सुनाई है। यह भी पढ़ें- चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार साथ ही उस पर पांच हजार रुपये का अर्थदण्ड लगाया है। अर्थदण्ड जमा न करने पर उसे अतिरक्त काराव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.