पूर्णिया, मई 28 -- मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज थाना पुलिस ने बाइक चोरी मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को बुधवार की शाम गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह कार्रवाई मीरगंज-कुर्सेला स्टेट हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान की गई। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि बाइक चोरी कांड में फरार आरोपी इलाके में मौजूद है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इसी दौरान सड़क किनारे बैठा एक युवक पुलिस वाहन को देखते ही भागने लगा। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और दबोच लिया। पूछताछ में उसकी पहचान मो. राजीव पिता मो. फरीद निवासी मस्जिद टोला मीरगंज के रूप में हुई। मीरगंज थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि कांड संख्य...