बाइक चोरी मामले में पीरपैंती से एक गिरफ्तार
साहिबगंज, मई 18 -- साहिबगंज। बाइक चोरी मामले में पुलिस ने भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि वर्ष 2024 में बाइक चोरी मामले में केस दर्ज हुआ था। अनुसंधान के क्रम में मानिकपुर के पप्पू पासवान की संलिप्तता सामने आने पर गुप्त सूचना पर युवक को गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.