बाइक चोरी मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार
गिरडीह, अगस्त 9 -- गिरिडीह। बाइक चोरी मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पचंबा थाना पुलिस ने बिहार के जमुई जिले के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के सिमरा गांव से गिरफ्तार किया है। पचंबा पुलिस ने आरोपी सिमरा गांव निवासी लाला पासवान उर्फ लखन पासवान पिता जहर पासवान को चंद्रमंडी थाना पुलिस के सहयोग से उसके घर में छापामारी कर दबोचा है। गिरफ्तारी के बाद पचंबा पुलिस उसे लेकर गिरिडीह पहुंची और शनिवार को अदालत में प्रस्तुत की जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। लाला पासवान की गिरफ्तारी पचंबा थाना कांड संख्या 26/2025 में हुई है। बता दें कि साल 2025 में पचंबा थाना क्षेत्र से चोरी हुई बाइक लाला पासवान के घर से पुलिस ने बरामद किया था। इस दौरान लाला पासवान की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। इसी मामले में लाला पासवान को गिरफ्तार कर जेल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.