बहराइच, मार्च 27 -- बहराइच, संवाददाता। जिले के बाबागंज कस्बे में एक नेपाली युवक को स्थानीय लोगों ने बाइक चोरी के संदेह में पकड़कर खंभे से बांध दिया। युवक बाइक चुराने की कोशिश कर रहा था, जिसे लोगों ने रंगे हाथों पकड़ दबोच लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रूपईडीहा थाना क्षेत्र के बाबागंज कस्बे में हाईवे किनारे स्थित एक सब्जी की दुकान के पास युवक दुकान के सामने खड़ी एक बाइक उठाने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ गई। संदेह होते ही ग्रामीणों ने उसे घेरकर मौके पर ही पकड़ लिया और खंभे से बांध दिया।पूछताछ के दौरान युवक ने स्वयं को नेपालगंज निवासी नेपाली नागरिक बताया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर यह पता लगाने मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.