बहराइच, मार्च 27 -- बाबागंज, संवाददाता । जिले बाबागंज कस्बे में एक नेपाली युवक को भीड़ ने पकड़कर खम्भे से बांध दिया। युवक लोगों ने शक जताया कि वह बाइक चोरी कर रहा था इस बीच लोगों ने उसे रंगेहाथों पकड़ा। घटना रूपईडीहा थाने के बाबागंज कस्बे के हाईवे किनारे स्थित एक सब्जी की दुकान के पास की बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि दुकान के सामने खड़ी एक बाइक को उठाने की कोशिश कर रहा था। संदिग्ध युवक पर आसपास मौजूद लोगों की नजर पड़ गई। शक होने पर ग्रामीणों ने उसे घेर लिया और मौके पर ही पकड़ कर खंभे से बांध दिया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपने आप को नेपालगंज निवासी नेपाली नागरिक बताया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.