बाइक चोरी के विवाद में चाकूबाजी, एक घायल
भागलपुर, मई 26 -- राघोपुर से ब्रजेश कुमार की रिपोर्ट राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही स्थित पिपराही रोड में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे बाइक चोरी के विवाद में एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक की पहचान सिमराही वार्ड पांच निवासी मो शाहिद के पुत्र गोलू राज (20 वर्ष) के रूप में हुई है। इस बाबत घायल गोलू राज ने बताया कि बीते रविवार की रात उसकी बाइक चोरी हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि पड़ोस के ही मोहिद्दीन का पुत्र मो अफजल बाइक चोरी में शामिल था। गोलू ने बताया कि अफजल से पूछताछ करने पर पिपराही रोड स्थित एक दुकान पर गए तो अफजल वहां गांजा काट रहा था। पूछताछ के दौरान अफजल ने अचानक उसपर चाकू से हमला कर दिया। वहीं अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.