बाइक चोरी के मामले में मुकदमा
मुरादाबाद, जून 19 -- बिलारी। मई में हुई बाइक चोरी के मामले में एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। खाबरी अव्वल गांव के मुकेश पुत्र रामपाल सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया कि 17 मई को दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच ईदगाह रोड पर चौधरी देसी दवाखाने के बराबर गली में उसकी बाइक चोरी हो गई। काफी तलाश में के बाद उसका पता नहीं लगा। कोतवाली में भी शिकायत पत्र देने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। अब एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बताया गया कि चोर बाइक चोरी करने कमरे में आ गया। उसके फोटो और वीडियो उनके पास मौजूद है। मामले में कार्रवाई की मांग उठाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.