दरभंगा, अप्रैल 8 -- लहेरियासराय। दरभंगा व्यवहार न्यायालय के न्यायकर्मी रघुनाथ झा की बाइक गत 19 मार्च को न्यायालय परिसर से चोरी हो गयी थी। इस संबंध में उन्होंने लहेरियासराय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। अनुसंधानकर्ता ने अनुसंधान के बाद तीन आरोपितों मधुबनी जिले के कलुआही निवासी संजय मुखिया, बासोपट्टी निवासी मो. दाऊद व शिव शंकर यादव को गिरफ्तार कर चोरी गई बाइक बरामद कर ली। आरोपितों को मंगलवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जुनैद आलम के न्यायालय में उपस्थित किया गया। इसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...