आरा, मार्च 19 -- आरा। नगर थाने की पुलिस ने गुरुवार को बाइक चोरी के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें थाना क्षेत्र के जवाहर टोला निवासी वली शाह, कुंदन कुमार और भारत कुमार हैं। पुलिस के अनुसार 16 मार्च को एमपी बाग वार्ड नंबर 10 निवासी पवन चौधरी ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अपने बच्चों का इलाज करने के लिए पैशन प्रो बाइक से सदर अस्पताल गये थे। दिखाने के बाद बाहर निकले, तो बाइक गायब मिली। जांच में तीनों अभियुक्तों की संलिप्तता सामने आयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...