रुडकी, फरवरी 9 -- दो दिन पहले घर जाते समय चोरी हुई दुकानदार की बाइक के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने बाइक की तलाश शुरू कर दी है। ग्राम मानकपुर आदमपुर निवासी सौरभ कुमार रविवार देर शाम दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में वह सड़क किनारे बाइक खड़ी कर शौच करने लगा था। उसी समय किसी ने उनकी बाइक चोरी कर ली थी। थानाध्यक्ष अजय शाह का कहना है कि तहरीर के आधार पर बाइक चोरी की रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ दर्ज कर ली गई है। साथ ही बाइक की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.