बाइक चोरी के दो मामलों में मुकदमे दर्ज
रुडकी, जुलाई 25 -- मंगलौर। बाइक चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गाधारोणा निवासी अमित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 जुलाई की सुबह चौधरी चरण सिंह चौक के पास उनकी बाइक खड़ी थी। कुछ देर बाद उनकी बाइक चोरी हो गई। वहीं, दूसरी बाइक चोरी की घटना लंढौरा कस्बे के मोहल्ला पठान चौक की है। फैजान खान ने तहरीर में बताया कि 16 जून की रात चोरों ने उनकी बाइक चोरी कर ली। कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह महर ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों बाइक चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.