जामताड़ा, जून 18 -- बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि को चित्तरंजन रेलवे सुरक्षा बल ने बाइक चोरी के आरोप में एक युवक को रंगे हाथों पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मिहिजाम थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड निवासी राकेश बाउरी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, आरपीएफ की टीम ने मध्य रात्रि को गश्ती के दौरान संदेहास्पद स्थिति में एक युवक को हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच और पूछताछ के बाद आरपीएफ ने आरोपी राकेश बाउरी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए चित्तरंजन थाना पुलिस को सौंप दिया है। वहीं चित्तरंजन पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या आरोपी किसी बड़े अंतरराज्जीय बाइक चोर गिरोह से जुड़ा है या पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...