किशनगंज, मई 10 -- किशनगंज। सदर थाना क्षेत्र के पश्चिमपाली चौक के पास एक शोरूम के समीप बाइक चोरी की घटना में शामिल बदमाशों की तस्वीर किशनगंज पुलिस ने रविवार को जारी की है। किशनगंज पुलिस के द्वारा यह घोषणा भी की गई है की इन बदमाशों की पहचान शहर के जिम्मेदार नागरिक करें।पहचान होने पर पुलिस को सूचित करें।सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।जारी तस्वीर में दो युवक पल्सर बाइक से आगे बढ़ता दिख रहा है।मामले में बुधवार को सदर थाना में बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित मारूफ आलम मंगलवार को उक्त बाइक को लेकर पश्चिमपाली चौक के पास एक शोरूम गए थे। शोरूम के पास बाइक को लगाकर शोरूम के अंदर चले गए थे। वापस लौटने पर देखा की बाइक अपने स्थान पर नहीं थी। बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई थी।

हिंदी हिन्दुस...