मुजफ्फरपुर, अप्रैल 16 -- मुजफ्फरपुर/गायघाट, हिटी। पुलिस टीम ने बाइक चोरी करने वाले अंतर जिला गिरोह को पकड़ा है। गायघाट और अहियापुर थाने की पुलिस ने गिरोह के पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है और चोरी की सात बाइक भी जब्त की है। इस गिरोह का नेपाल से तार जुड़े होने की बात सामने आई है। यह भी पता चला कि चोरी गई बाइक को खोलकर उसके पार्ट्स भी सप्लाई किए जा रहे थे।ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया है कि गायघाट थाना क्षेत्र के कमरथु गांव में छापेमारी कर रामकुमार को चोरी की दो बाइक के साथ पहले गिरफ्तार किया गया। फिर उसकी निशानदेही पर अर्जुन कुमार को भी चोरी की तीन बाइक के साथ में पकड़ा गया। यह भी पढ़ें- बाइक चोरी के अंतर जिला गिरोह को पकड़ा, सात बाइक जब्त इसके बाद जारंग मलटोली में तीसरे आरोपित के घर पर छापेमारी की गई। आरोपित युवक फरार पाया गया...