औरंगाबाद, अप्रैल 10 -- दाउदनगर थाना क्षेत्र के ब्रह्म स्थान जमुआवां में बाइक चोरी की घटना सामने आई है। इस मामले में पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। महावर गांव निवासी जीतन पासवान ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वह ब्रह्म स्थान जमुआवां स्थित एक परिचित के यहां गए थे और अपनी बाइक बाहर खड़ी कर दी थी। कुछ समय बाद जब वे लौटे तो उनकी बाइक वहां से गायब मिली। काफी देर तक आस-पास खोजबीन करने के बावजूद बाइक का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...