किशनगंज, मार्च 8 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के सोनार पट्टी रोड से शुक्रवार की शाम अपाची बाइक की चोरी हो गई। बाइक मालिक विश्वजीत सोनार ने बाइक चोरी की प्राथमिकी शनिवार को किशनगंज सदर थाना में दर्ज करवाई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार शुक्रवार की शाम को बीआर 37एए 0853 नंबर की बाइक को घर के सामने खड़ी की गई थी। थोड़ी देर बाद उक्त बाइक गायब थी। इधर बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद पुलिस आसपास में लगा सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.