रामपुर, अप्रैल 28 -- टांडा। 22 अप्रैल को तहसील के सामने सब्जी की दुकान के पास से बाइक चोरी हो गई। बाइक स्वामी ने छह दिन बाद मुकदमा दर्ज कराया है। नगर के मोहल्ला तन्डोली निवासी धर्मेंद्र 22 अप्रैल को शाम पांच बजे तहसील के सामने बबलू सब्जी वाले की दुकान पर आया था। बाइक को साइड में खड़ी करके वह दुकान पर कुछ काम करने लगा। कुछ देर बाद देखा तो बाइक अपने स्थान नहीं थी। बाइक को काफी तलाश किया लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। बाइक स्वामी धर्मेंद्र ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- हिलसा में बुढ़वा महादेव स्थान से बाइक चोरी यह भी पढ़ें- बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.