रुद्रपुर, अप्रैल 11 -- दुलाल चक्रवर्ती, गदरपुर। ऑपरेशन प्रहार के तहत गदरपुर पुलिस ने बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की गई चार मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। ग्राम बराखेड़ा निवासी अविश अरोरा की स्प्लेंडर प्लस चोरी के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम ने शनिवार को एनएच-74 काशीपुर रोड स्थित सरदार नगर फ्लाईओवर के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम विजय विश्वास (24) और आनंद विश्वास (25) निवासी दिनेशपुर बताए। उनकी बाइक चोरी की निकली। निशानदेही पर झाड़ियों से चार अन्य बाइक भी बरामद हुईं। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। मामले में धारा 112 बीएनएस बढ़ाकर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.