देवघर, मई 27 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी मामले का खुलासा करते हुए चोरी की दो बाइकें बरामद कर एक आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। जसीडीह इंस्पेक्टर इंचार्ज दीपक कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं से पुलिस परेशान थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी। तकनीकी सहायता और मुखबिरों की मदद से पुलिस चोरी की घटनाओं पर नजर रख रही थी। उसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कोयरीडीह नावाडीह गांव निवासी गौरव कुमार यादव उर्फ छोटू यादव मोटरसाइकिल चोरी में संलिप्त है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने दो मोटरसाइकिल चोरी की बात स्वीकार की...