बाइक चोरी का आरोपी पकड़ा
बांदा, अप्रैल 29 -- बांदा। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले आरोपी को सूचना के आठ घंटे भीतर गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक रश्मि सिंह ने बताया कि नगर क्षेत्र के रहने वाले देवानंद ने कोतवाली में सूचना दी कि 28 अप्रैल की शाम को कालूकुआं एसएस मान्टेसरी गली से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी बाइक चोरी कर ली गई है । सीसीटीवी कैमरों, वैज्ञानिक एवं तकनीकि माध्यमों के माध्यम से आरोपी अरुण पुत्र संतोष निवासी निवादा थाना गिरवां को छोटा बाईपास पल्हरी मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया । मौके से चोरी की बाइक को भी बरामद किया गया है। यह भी पढ़ें- चोरी की दो बाइकों के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा जेल यह भी पढ़ें- बाइक चुराकर भाग रहा युवक दबोचा, किया पुलिस के हवाले
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.